नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण,कर्मचारीयो को दिए निर्देश
Betul Samachar News/मुलताई। नगर में बुधवार को फिल्टर प्लांट की मोटर खराब होने से उत्पन्न पेयजल संकट को नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूर कर दिया। मोटर की मरम्मत कर फिल्टर प्लांट को पुनः चालू किया गया, जिससे शहर में जल प्रदाय व्यवस्था बहाल हो गई और नागरिकों ने राहत की सांस ली।
शिकायत मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर तत्काल फिल्टर प्लांट पहुँचीं। उनके साथ सभापति अजय यादव एवं महेंद्र जैन भी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने मौके पर अधिकारियों से चर्चा कर सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका के तकनीकी अमले द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए खराब मोटर को दुरुस्त किया गया। मोटर चालू होते ही जल प्रदाय व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
निरीक्षण के दौरान उपयंत्री योगेश आनेराव एवं जल प्रदाय प्रभारी अर्जुन पिपले ने फिल्टर प्लांट की प्रयोगशाला में जल की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान पानी के टीडीएस एवं पीएच स्तर की जांच की गई, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
Betul Local News- वायगांव में आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब
नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर नियमित निरीक्षण, समय-समय पर तकनीकी जांच एवं आवश्यक रख रखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

