सर्वसम्मति से गठित हुई रघुवंशी समाज ग्राम इकाई
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । रघुवंशी समाज की ग्राम इकाई का निष्पक्ष एवं सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के पटेल रामकुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ग्राम मोरखा रघुवंशी समाज के अध्यक्ष पद पर गुल्लू सिंह रघुवंशी को चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भोजराज सिंह वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत सिंह वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर सिंह रघुवंशी को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री कल्लू सिंह मैनवे, सचिव गौतम रघुवंशी शिक्षक एवं सह सचिव राजेश सिंह सरोज बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में गंगू सिंह रघुवंशी, राजू सिंह रघुवंशी, महेताप सिंह रघुवंशी एवं मुन्ना सिंह रघुवंशी नल संचालक को शामिल किया गया। इसके साथ ही जिला प्रबंध कार्यकारिणी एवं ग्रामवासियों की सहमति से राम किशोर तुरिया को ग्राम प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सामाजिक लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Share Bazar में रोजगार की संभावना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

