BETUL NEWS:- अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति के मार्गदर्शन में घोड़ाडोंगरी नगर के वार्ड क्रमांक 13 मंसू ओझा वार्ड में संचालित बाल संस्कारशाला में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एवं जन सहयोग से बच्चों में एकरूपता का एहसास हो इसी निमित्त रविवार के दिन 45 बच्चों को बाल संस्कारशाला लिखित गणवेश प्रदान की । गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर मन भाव विभोर हो गया। तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि आज हम अपनों के लिए तो सारी व्यवस्थाएं जुटा लेते हैं लेकिन कहीं ना कहीं हमारे समाज का छोटा तबका जो हमसे दूर होते चला जा रहा है। उनको मुख्य धारा में जोड़ने के लिए गायत्री परिवार द्वारा क्षेत्र में बाल संस्कार शाला द्वारा उनको संस्कारों से अवगत कराया जाता है एवं समय-समय पर बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया जाता हैं। बच्चों को जन सहयोग से कुछ ना कुछ सामग्री प्रदान की जाती है जिससे उनका संस्कारशाला में आने का क्रम बना रहे उसी कड़ी में रविवार के दिन पूजन अर्चन कर बच्चों को टी-शर्ट एवं लोअर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीया सुनील कुमार शर्मा योगेश साहू खेमराज पवार मधु यादव राजेश यादव कंचन बेलवंशी पूजा बेलवंशी आचार्य महेश पाखरे एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव में कपिल लोखंडे ललित राठौर अभिषेक द्विवेदी नवीन मकोड़े का सफल योगदान रहा।

