Betul Daily News: नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने किया वार्डो का निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   लापरवाही पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

Betul Daily News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही इंदौर में दूषित पानी की घटना के बाद भैंसदेही नगर परिषद सतर्क हो गई है। नगरीय प्रशासन विभाग व जिला कलेक्टर के निर्देश पर नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी व नपा अधिकारी हितेश शाक्य लगातार शहर के वार्डो में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइनों निरीक्षण कर आवश्यक साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर कर रहे है। मंगलवार को नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी और सीएमओ हितेश शाक्य ने पेयजल पाइप लाईनो के चेंबरो, वार्ड की नालियों की साफ-सफाई के व्यवस्थित तरीके से हो रही है या इसका निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही किये जाने पर कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। पोखरनी के वार्डो का सघन निरीक्षण कर मकान निर्माण की सामग्रियों को नालियों के ऊपर से उठवाई। पेयजल पंप चालको को भी नियमित रूप से पंप वॉल्व के आसपास साफ-सफाई रखने और लीकेज न हो, इसका भी पूरा-पूरा ध्यान देने की बात कहीं। नपा अध्यक्ष श्री सोलंकी ने कहा कि नगर की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने वार्डवासियों से भी आग्रह किया कि वे वार्ड में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सीधे उनसे मुलाकात कर सकते है और समस्याएं बता सकते है। इस दौरान वार्डवासी रविन्द सिह ठाकुर,, टिंकु सिह ठाकुर, पत्रकार कमलेश कावड़कर, सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

BETUL NEWS: बाल संस्कार शाला के बच्चों को बाटी गणवेश

Leave a Comment