नपाध्यक्ष ने कहा पंचनामा बनाकर दिया जा रहा ट्रक चालक को नोटिस
Betul News Today/मुलताई। नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग से कुंड गली की ओर जाने वाले मार्ग की नाली पर विगत सात दिनों पहले ही स्लेब डाला था जिसकी वर्तमान में तराई की जा रही थी लेकिन एक ट्रक चालक ने इसी दौरान ट्रक से उक्त स्लेब तोड़ दिया । ऐसी स्थिति में नाली पर दोबारा स्लेब डालना पड़ेगा। इसके पूर्व भी भारी वाहन के कारण नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिसके बाद नपा द्वारा मजबूती के लिए स्लेब डाला गया था। पूरे मामले में अब नगर पालिका द्वारा मौके पर पंचनामा बनाकर ट्रक चालक को नोटिस दिया जा रहा है जिससे नपा को हुई क्षति की पूर्ति भी कराई जाएगी। सभापति अजय यादव ने कहा कि कुंड गली की ओर जाने के लिए बड़ी नाली पर लोगों की सुविधा के लिए स्लेब डाला गया था जिस पर भारी वाहन गुजरने से स्लेब टूट गया। उन्होने बताया कि स्लेब डालने के बाद फिलहाल पानी से तराई की जा रही थी तथा स्लेब पक्का नही हुआ था इसके बावजूद ट्रक चालक द्वारा वाहन गुजारने का प्रयास किया गया जिससे स्लेब टूट गया और ट्रक फंस गया। इधर नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया जिससे नपा के मुख्य अधिकारी सहित नपाध्यक्ष को अवगत कराया गया है गौरतलब है कि लोगों के चलने के लिए बनाए गए नाली पर स्लेब से भारी वाहन गुजर रहे हैं जिसके कारण पूर्व में भी एक ट्रक नाली में फंसकर एक ओर पलट चुका है इसके बावजूद भारी वाहन गुजरना चालू है जिससे फिर स्लैब टूटा है जिसे लेकर आमजन में रोष व्याप्त है वहीं ट्रक चालक से नपा को हुई क्षति ट्रक चालक से वसूल करने की मांग की जा रही है।
Read Also: हिंदुओं को जगाने का अभियान है हिंदू सम्मेलन- अमोल पानकर

