भाजपा हिन्दू सम्मेलन और गदा यात्रा में उलझा रही, किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं, रह गई आधी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             किसान संघर्ष समिति की यात्रा ने 60 गांवों का किया दौरा
                                                               कहा किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं, आधी रह गई

Betul Update News/मुलताई । किसान संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 जनवरी राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 रद्द करो, मनरेगा बहाल करो यात्रा मंगलवार छठवें दिन सुकाखेड़ी, मोही, भिलाई, हेटीखापा, वलनी, धारणी, जम्बाड़ी,देवरी, पारडसिंगा, महिलावाड़ी, परसठानी, बुकाखेड़ी, बांडिया, बघोली, लेंदागोंदी, सांवरी आदि गांव में पहुंची।

किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से आय दोगुनी करने का वायदा किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों का मक्का आधे दाम पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव के किसान मक्का के दाम को लेकर आक्रोशित है लेकिन सड़कों पर आने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा हिन्दू सम्मेलन और गदा यात्रा में उलझा रही

किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा मक्का का भाव दिलाने की बजाय किसानों को गदा यात्रा और हिंदू सम्मेलनों में उलझा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जिन 60 गांवों का दौरा किया उन ग्रामों में 99.9 प्रतिशत हिंदू रहते हैं । मक्का का भाव नहीं मिलने के कारण सभी की आर्थिक हालत पतली है । उन्होंने कहा कि एसपी, कलेक्टर, विधायक, सांसद किसी की भी महीने की तनख्वाह कम नहीं होती फिर किसानों से क्यों भेदभाव किया जा रहा है इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।

Read Also: जब तक मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने से मालवाहक वाहन नहीं हटेंगे, लगता रहेगा जाम

किसानों की जगह अडानी अंबानी की सेवा में जुटी भाजपा

तहसील अध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि हिंदू मुस्लिम का झगड़ा लगाकर भाजपा सत्ता में बैठी है लेकिन किसानों की सेवा करने की बजाय अडानी अंबानी की सेवा कर रही है । महामंत्री भागवत परिहार ने कहा कि हम 28 वर्षों से किसानों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्टियां कोई भी आए जाए किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए मजबूत किसान संगठन की जरूरत है लेकिन पार्टियां और सरकारें किसानों का ध्यान भटकाने में कामयाब रहती है । उन्होंने कहा कि सरकार जो दावे करती है उसको भी पूरा नहीं करती। अकेले ग्राम करपा में 80 महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिन महिलाओं के नाम काटे गए हैं वे संघर्ष के लिए यदि आगे आए तो किसान संघर्ष समिति लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने का काम करेगी।

Leave a Comment