रांगोली और थर्मोकोल कटिंग रहेगी आकर्षण
Betul Samachar/मुलताई। हरिद्वार में गायत्री परिवार के भव्य कार्यक्रम में मुलताई के कलाकार साज सजावट का काम संभालेंगे जिसमें रांगोली, थर्मोकोल कटिंग सहित अन्य माध्यमों से मंच एवं परिसर को आकर्षक रूप दिया जाएगा। कलाकार नारायण देशमुख एवं उनके सहयोगियों ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के बैरागी द्वीप में माता भगवती देवी शर्मा,एवं अखंड दीप की जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त विशाल प्रबुद्ध वर्ग एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन 21 से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। आयोजन में पूरे देश से लगभग 30 हजार साधक एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस विशाल आयोजन में साज सजावट की जिम्मेदारी मुलताई के कलाकारों को मिलना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ परिजनों सहित देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति डॉ चिन्मय पंड्या जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जाएगी।
Betul Update News- धामन्या में ग्रामीणों ने दीप जलाकर रांगोली डालकर किया पदयात्रा का स्वागत
रांगोली एवं थर्मोकोल कटिंग रहेगी आकर्षण
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा मुलताई के कलाकार को बुलाए जाने पर,इस विशाल कार्यक्रम में मंच सज्जा करने ,एवं रंगोली डालने से लेकर अन्य कार्यों में सहयोग करने के लिए मुलताई के कलाकार नारायण देशमुख एवं उनके सहयोगी वीरचंद बरोदे,सुरेन्द्र हिंगवे आदि कार्यकर्ता समयदान करने हरिद्वार, दक्षिण एक्सप्रेस से पहुंच रहे है।कलाकार अपनी कला का जादू हरिद्वार में बिखेरेंगे रंगोली और थर्माकोल के द्वारा मंच सज्जा एवं अन्य कार्यों में सहयोग कर मुलताई का नाम रोशन करेंगे। इस कार्य के लिए गायत्री परिवार के वरिष्ठ भाई बहनों जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे,श्यामराव बारस्कर,अनिल परिहार,मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर, प्रवीण देशमुख मनोज पाटणकर रामदास देशमुख,घनश्याम साहू,मानिक राव देशमुख आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी

