Betul Ki Khabar:- घोड़ाडोंगरी नगर के गुरुसिंह सभा द्वारा आज सुबह जुनारदेव के पंजाबी समाज के जत्थे का स्वागत किया गया था जुनारदेव निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि आज सुबह जुनारदेव से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए स्लीपर बस पंजाबी समाज के पच्चास लोगो का जत्था रवाना हुआ है जो कि जुनारदेव से सारनी घोड़ाडोंगरी बैतूल के रास्ते से जा रहा है ये यात्रा चार दिन की है।
Betul Samachar: हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम की साज सजावट करेंगे मुलताई के कलाकार
वही घोड़ाडोंगरी गुरु सिंह सभा द्वारा जुनारदेव के पंजाबी समाज के श्रद्धालुओ का जत्था बुधवार को घोड़ाडोंगरी सुबह बस बजे नगर के रानीपुर जोड़ पर पहुचा तो पुष्पा ढाबे पर रोककर समाज के बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों द्वारा जत्थे का भव्य स्वागत किया गया श्रद्धालुओं का पर पुष्प वर्षा कर सत्कार किया गया।सारनी गुरुद्वारे के ज्ञानी वीरेंद्र सिंह जी द्वारा अरदास कर कड़ा प्रसाद और चाय नास्ता के साथ लंगर वितरण किया गया गया वही जुनारदेव से आये ज्ञानी जी द्वारा घोड़ाडोंगरी पंजाबी समाज के बुजुर्ग अवतार सिंह सलूजा एवं गुरदीप सिंह सैनी को सरूपा भेट कर उनका स्वागत स्वरूप धन्यवाद किया गया।

