भारत में धूम मचाने आया OPPO Pad 5,  मिल सकते हैं कई खास फीचर्स –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Oppo Pad 5 Launch:- Oppo ने भारतीय बाज़ार में ओप्पो पैड 5 लॉन्च कर दिया है। इस नए टैबलेट की खासियतों में से एक इसकी पावरफुल 10,050 mAh बैटरी है।

Oppo Pad 5 Price in India

कीमत की बात करें तो इस ओप्पो टैबलेट के लिए आपको 26 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे, इस दाम में आप लोगों को वाई-फाई वेरिएंट मिलेगा. वाई-फाई और 5जी वेरिएंट के लिए 32 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे. ये टैब 8 जीबी रैम औऱ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आपको मिलेगा.

ये टैब फिलहाल प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है, अगले हफ्ते 13 जनवरी से इस टैब की बिक्री शुरू हो जाएगी. इस डिवाइस को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. मुकाबले की बात करें तो MOTOROLA Pad 60 Pro, Xiaomi Pad 7, OnePlus Pad Go 2 जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

Read Also: जल्द लॉन्च होगा Moto X70 Air Pro, 50MP कैमरा, 16GB RAM और दमदार बैटरी की पूरी डिटेल लीक

Oppo Pad 5 Specifications

  • डिस्प्ले: इस टैबलेट में 12.1 इंच की 2.8K LCD स्क्रीन दी गई है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 540Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए आर्म माली-G615 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा: इस टैबलेट के पिछले हिस्से में 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ सिंगल 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर भी मिलेगा. टैबलेट 30fps पर 1080p रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
  • बैटरी: 33 वॉट सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 10,050 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.
  • कनेक्टिविटी: इस डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 6 और चार्जिंग-डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.

Leave a Comment