अज्ञात कारणों से युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत स्थिर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित जोधालाल उम्र 25 वर्ष निवासी सांवरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उसे तत्काल मुलताई शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: कलश यात्रा के साथ पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री माता की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

Leave a Comment