Betul Samachar- सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। भारत माता के जयघोष के साथ विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। नगर के सनराइज स्कूल का वार्षिक उत्सव शाम्भवी–2026 आशीर्वाद लॉन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम रहे। उत्सव का शुभारंभ भारत माता के जयघोष एवं माता-पिता की सेवा के भाव को दर्शाती भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात गणेश वंदना से किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

Read Also- गोमाता के सम्मान में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा वाहन रैली का आयोजन

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने राजस्थानी, मराठी एवं बंगाली संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं देशभक्ति जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की हास्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। हाईस्कूल के विद्यार्थियों द्वारा महाभारत एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित नाट्य मंचन ने राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया। हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों की माता-पिता के सम्मान एवं सेवा पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कीर्ति यादव,अरुण यादव,किशोर सिंह परिहार, लोकेश यादव, जी.जी. घोटे, हेमंत यादव, कुलभूषण यादव, पंकज यादव, नवीन बिहारिया, शुभम जैन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में अभिभावक, नगरवासी एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment