Gold Silver Price Today:- सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। इसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। आज सुबह के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें करीब 2% बढ़कर पहली बार 1.6 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। MCX गोल्ड फरवरी वायदा भाव लगातार 6वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ 4,700 रुपये से अधिक या 3% बढ़कर 1,62,429 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले दिन बढ़कर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) वाला सोना बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत बढ़कर 1,65,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक सोना 1,58,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट
158901 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट
158265 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट
145553 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट
119176 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट
92957 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (प्रति 10 ग्राम)