MP में 3 दिन बादल-बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का ताजा हाल –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather News: शुक्रवार को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है, जिससे 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। आज भोपाल में अधिकतम तापमान लगभग 23°C और न्यूनतम तापमान लगभग 9°C रहने की उम्मीद है। 10-12 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह (30 जनवरी, 2026) ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ और सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थीं।

गुरुवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • गुरुवार (29 जनवरी 2026) प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C मंदसौर में दर्ज किया गया।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1°C खंडवा में दर्ज हुआ।
  • तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर) में बारिश हुई। गिरवर (शाजापुर) में कोल्ड डे की स्थिति रही।
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 5.8 °C, मरुखेड़ा (नीमच) में 7.5 °C, धार में 8.0 °C और रतलाम में 8.2 °C तापमान रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा मध्य प्रदेश पर असर

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रुप में सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 241 किमी/घंटा गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

Aaj ka Gold Silver Rate: सोना-चांदी में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव

31 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

  • 31 जनवरी (शनिवार): ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर।
  • 1 फरवरी (रविवार): नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा।
  • 2 फरवरी (सोमवार): भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली ।

Leave a Comment