Yamaha EC-06 Electric Scooter:- इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में Yamaha ने बड़ा कदम उठाते हुए आधिकारिक तौर पर अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी एंट्री कर ली है।
Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,67,600 रखी गई है। शुरुआती चरण में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगा, जहां इसे Yamaha की Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।
लॉन्च के समय Yamaha EC-06 को सिर्फ Bluish White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसके अन्य रंग और वेरिएंट भी बाजार में उतारे जा सकते हैं।
स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के साथ Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर से शहरी ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि यह स्कूटर सीधे तौर पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मौजूद कंपनियों को टक्कर देगा।
8 घंटे में हो जाता है चार्ज
स्कूटर को घर के सामान्य बिजली सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है. फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं. बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी दी गई है. पर्यावरण से सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है. मोटर और बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जबकि बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं.
Read Also: Mahindra Thar ROXX Star Edition: प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और लग्ज़री के साथ नई पहचान
तीन राइडिंग मोड
इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड Eco, Standard और Power दिए गए हैं. पार्किंग और तंग जगहों में कम स्पीड पर चलाने में मदद के लिए रिवर्स मोड भी दिया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे रियर कॉइल स्प्रिंग दिया गया है, जिसे शहर की सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ 200 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) मिलता है. स्कूटर में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टेड फीचर्स की जानकारी मिलती है. LED हेडलैंप और टेललैंप स्टैंडर्ड हैं.
24.5 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
EC-06 स्कूटर Yamaha Motor Connect R ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है, जिससे रियल-टाइम व्हीकल डेटा देखा जा सकता है. इस्तेमाल में आसानी के लिए इसमें 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है.

