सौम्या का सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर का बढ़ाया मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                  गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगर वासियों ने दी बधाई

Betul Daily News/मुलताई। मां ताप्ती की नगरी मुलताई की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या पिता कन्हैया लाल सोनी कक्षा 11वीं ने नेशनल स्कूल लेवल सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचाकर अपने विद्यालय, नगर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर सौम्या को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए नगर वासियों द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। इस उपलब्धि के लिए जितेश पवार अमित कुमार, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी महेश खत्री जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यम बारपेटे, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र वरकडे का सहयोग रहा है।

Betul Ki Taja Khabar- अखंड ज्योति पाठकों का किया सम्मान

Leave a Comment