Betul Ki Khabar- सचिवों ने की विरोध स्वरूप सामुहिक अवकाश लेने की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 मामला चिचोली ब्लाक के सचिव से मारपीट का

Betul Ki Khabar/मुलताई। चिचोली विकासखंड में पदस्थ सचिव संतोष शिवहरे के साथ मारपीट के विरोध में प्रभात पट्टन विकासखंड के सचिवों ने मुख्य कार्यपालन यंत्री से मंगलवार सामुहिक अवकाश की मांग की गई है। सचिव संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनके सचिव साथी पर चिचोली में जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की गई है जिससे समूचे सचिव संगठन में भारी रोष व्याप्त है। उन्होने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसका वे विरोध करते हैं तथा विरोध स्वरूप सामुहिक अवकाश की मांग करते हैं। सचिवों ने कहा कि सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि सचिव संगठन के पदाधिकारियों सहित विकासखंड के समस्त सचिवों के द्वारा मंगलवार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जा रहा है ताकि आरोपित पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके।

Read Also: सौम्या का सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर का बढ़ाया मान

Leave a Comment