स्मार्टफोन की लत ने छीनी मासूम की जिंदगी, भोपाल में छात्र ने घर में लगाई फांसी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Bhopal News Today:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पिपलानी थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर में रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंश आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर जब परिजन घर पर मौजूद नहीं थे, तभी अंश ने यह कदम उठाया। कुछ समय बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो उन्होंने अंश को फंदे पर लटका हुआ पाया। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पड़ोसियों के मुताबिक, हाल ही में अंश के नाना का निधन हुआ था। सोमवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। अंश घर पर ही रुक गया। दोपहर में जब परिजन उसे लेने वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंश पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कुछ घंटों पहले तक मौजूद बच्चे की हंसी अचानक मातम में बदल गई।

ऑनलाइन गेम की लत: गाजियाबाद में तीन बहनों की तरह भोपाल में भी 14 साल के छात्र  ने दी जान | Bhopat Teen Student Commits Suicide hang himself in addiction  of Online

Read Also: MP में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमिका के साथ रहने की सनक, मासूम की हत्या कर कोयला खदान में फेंका शव

 ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी

सूत्रों के मुताबिक अंश को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। वह खतरनाक चैलेंज आधारित गेम खेलता था। इसी लत के चलते उसने अपनी मां के खाते से करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन गेम में ट्रांसफर कर दिए थे। पढ़ाई प्रभावित होने और व्यवहार में बदलाव के बाद करीब डेढ़ महीने पहले परिवार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।

पंखे से लटका मिला शव

सोमवार को अंश ने मां के पर्स से मोबाइल निकालकर फिर से गेम खेलने की कोशिश की। मां ने उसे पकड़ लिया और डांट दिया। पुलिस की मानें तो इसी के बाद अंश बेहद चुप और परेशान रहने लगा। मंगलवार को जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए, उसी दौरान अंश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर परिजनों ने बेटे का शव पंखे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Comment