चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? ट्राय करें मसालेदार कच्चे केले के सुपर क्रिस्पी पकौड़े

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Raw Banana Pakoda Recipe:- आपने शायद कई बार आलू और प्याज के पकौड़े बनाए होंगे। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप कच्चे केले के पकौड़े बना सकते हैं। ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं, और बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। ये चाय के साथ खाने या शाम की भूख मिटाने के लिए एक बढ़िया स्नैक ऑप्शन हैं। आप कच्चे केले के पकौड़े अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कच्चा केला- 2-3
  • बेसन- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

Gajar Ki Barfi Recipe: गाजर का हलवा तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन क्या गाजर की बर्फी ट्राई की है..? 

कच्चे केले के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले छील लें और पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
    अब आप एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और चावल का आटा डाल दें. 
  • इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते घोल तैयार कर लें. 
  • कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. 
  • अब केले के स्लाइस को घोल में अच्छे से लपेट लें. इसके बाद गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें. जब पकौड़े अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरीके से आप सारे पकौड़े तैयार कर लें. गरमा-गरम पकौड़े को सर्व करें. 

Leave a Comment