Gold-Silver :- सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह सोने की कीमतें 2,070 रुपये प्रति दस ग्राम गिर गईं, जबकि चांदी की कीमतें भी 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गईं। गुरुवार शाम (5 फरवरी, 2026) को 24-कैरेट सोने की कीमत 1,54,570 रुपये और चांदी की कीमत 3,00,000 रुपये (प्रति किलोग्राम) पर बंद हुई थी।
अगर आप 6 फरवरी, 2026 को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां 18, 22 और 24-कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमतें दी गई हैं। भारतीय बुलियन मार्केट द्वारा जारी कीमतों के अनुसार (व्यापारियों से मिले डेटा के आधार पर), आज 22-कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये, 24-कैरेट सोने की कीमत 1,52,500 रुपये और 18-कैरेट सोने की कीमत 1,14,410 रुपये है। चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये (प्रति किलोग्राम) है।
प्रमुख शहरों का चांदी का भाव
- 10 ग्राम: ₹2,700
- 100 ग्राम: ₹27,000
- ₹2,75,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹2,80,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,14,410
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,14,260
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,14,310
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,21,000
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,39,800
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,39,700
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,39,650
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,41,200
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,52,500
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,52,400
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,52,350
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,54,040

