Betul Ki Taja Khabar: गोवंश के साथ कथित घटना पर जताई आपत्ति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   प्रभात पट्टन में रामजी महाजन स्मृति मंच ने सौंपा ज्ञापन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई:- रामजी महाजन स्मृति मंच प्रभात पट्टन द्वारा नायब तहसीलदार प्रभात पट्टन को देश की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बैतूल जिले के ग्राम दामजीपुरा में एक युवक द्वारा गौवंश के साथ कथित रूप से किए गए आपत्तिजनक कृत्य की घटना पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई।

मंच पदाधिकारियों ने इसे गंभीर एवं निंदनीय अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके । समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Read Also: NSS सिर्फ गतिविधि नहीं व्यक्तित्व विकास का सशक्त है माध्यम

ज्ञापन सौंपते समय मंच के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद याकूब, उपाध्यक्ष डॉ. नारायणराव बंजारे, सचिव संतोषराव बनकर, रामजी महाजन सहकारी साख समिति के अध्यक्ष एन.आर. राऊत, शंकरराव करमे, महादेव करमे, मुरलीधर धोटे, यशवंतराव, मुकेश बारस्कर, दुर्गा, सुमित्रा, मोनिका, संजय, अजाबराव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment