PM Kisan Yojana:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिल सके और उनकी आमदनी मजबूत हो।
सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो और उन्हें खेती के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने में आसानी हो। इस योजना का लाभ देशभर के करोड़ों किसान उठा रहे हैं।
बीते साल 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से ही किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। अब खबर है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त अगले महीने यानी मार्च में जारी की जा सकती है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में देश के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan Yojana के तहत कितने रुपये देती है सरकार
भारत सरकार पूरे देश में पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। हालांकि, अभी पीएम किसान की 22वीं किस्त के भुगतान के लिए आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 22वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार खुद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेगी, जैसा कि हर किया जाता है।
ई-केवाईसी नहीं है तो खाते में नहीं आएंगे पैसे
इस सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में 3 बार अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान पैसे मिलते हैं। योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे किसान के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। बताते चलें कि इस स्कीम के तहत पात्र किसान लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं कि उन्हें इस बार पैसे मिलेंगे या नहीं।
PM Kisan की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब ‘Beneficiary List’ लिखे बड़े से बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
लिस्ट में नाम नहीं है तो नहीं मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त
अगर इस लिस्ट में आपको अपना नाम दिख रहा है तो समझिए, आपके बैंक खाते में पीएम किसान की अगली किस्त के पैसे आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

