Accident News/मुलताई। फोरलेन पर ग्राम भिलाई के पास बस का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर संजीवनी 108 ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सरकारी अस्पताल मुलताई लाया गया जहां घायल का उपचार किया गया। संजीवनी 108 के ईएमटी महेश झलिये ने बताया कि दीपिका पति विजय नरवरे निवासी देवठान शाम को बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई जिससे वह घायल हो गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर अज्ञात ट्रक की खोजबीन की जा रही है।
BETUL NEWS: सालबर्डी शिवधाम क्षेत्र में महाशिवरात्री पर्व पर रहेगी व्यवस्थाएं चाक चौबंद

