दुकानों के सामने मार्ग पर खड़े वाहनों से हो रहा आवागमन प्रभावित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             सभी विभागों के अधिकारी गुजरने के बावजूद कार्रवाई नहीं

Betul Ki Khabar/मुलताई। बसस्टेंड से कोर्ट रोड पर दुकानों के सामने बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहने से प्रतिदिन आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने बड़ी संख्या में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे चार पहिया वाहनों के गुजरने से आवागमन अवरूद्ध हो जात है। इस मार्ग पर न्यायालय सहित लगभग सभी विभागों के कार्यालय होने से प्रमुख अधिकारियों का आवागमन बना रहता है इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है और ना ही कोई कार्रवाई की जा रही है जिससे दुकानों के सामने पूरे दिन वाहन खड़े किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग से तहसील कार्यालय, नगर पालिका, जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग, आरईएस विभाग के कार्यालय होने से विभाग प्रमुख अधिकारी तथा न्यायालय होने से न्यायधीश गुजरते हैं इसके बार्बजूद मार्ग पर वाहन खड़े रहते हैं ऐसी स्थिति में एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं कराई गई है जिससे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं तथा मनमर्जी से यहां वहां वाहन खड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों के सामने तो बड़ी संख्या में वाहनों के कारण हर थोड़ी देर पर मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। जागरूक नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Accident News: बस का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर

Leave a Comment