Betul Daily News- घायल कुत्ते पर कार चढ़ाई, घटना से लोगों में रोष व्याप्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             शराब के नशे में था कार चालक, थाने में की शिकायत

Betul Daily News/मुलताई। नगर में एक निर्मम कार चालक द्वारा सड़क के किनारे घायल कुत्ते पर कार चलाने का मामला सामने आया है। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में कार चालक की क्रुरता पर गहरा रोष देखा गया है। जागरूक नागरिकों ने कार चालक की शिकायत थाने में कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात नशे में धुत्त कार चालक द्वारा अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घटना को अंजाम दिया गया। कार चालक की निर्ममता पर आसपास के लोगों ने जब आपत्ति ली तो नशे में धुत्त कार चालक द्वारा लोगों से विवाद किया गया। पूरे मामले में तत्काल लोगों द्वारा घायल कुत्ते को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुत्ता पहले से ही घायल था जो सड़क के किनारे था इसके बावजूद कार चालक ने जानबूझकर कार के पहिये से कुचला गया। नागरिकों ने बताया कि कार चालक द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया है जिस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

Read Also; दुकानों के सामने मार्ग पर खड़े वाहनों से हो रहा आवागमन प्रभावित

Leave a Comment