Betul Samachar: पारड़सिंगा में सड़क के किनारे मिला बायो मेडिकल वेस्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                               जांच में सरकारी नहीं होने से बीएमओ ने निष्पादन के लिए भेजा छिंदवाड़ा

Betul Samachar/मुलताई। छिंदवाड़ा मार्ग पर पारड़सिंगा में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट मिला है। यह वेस्ट कहां से आया या किसने फेंका इसका पता नहीं चल सका है।खुले में फेंके गए इस मेडिकल कचरे में इस्तेमाल की गई दवाइयों की शीशियां, इंजेक्शन, ग्लव्स और अन्य संक्रमण फैलाने वाला सामान शामिल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जब इस खतरनाक कचरे को देखा तो संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका से इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने पर बीएमओ डॉ. गजेंद्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके आदेश पर सीएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच टीम ने पाया कि बायोमेडिकल वेस्ट को नियमों और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए खुले में फेंका गया है, जो आमजन के साथ-साथ पशुओं के लिए भी बेहद खतरनाक है। पूरे मामले में बीएमओ मीणा ने बताया कि कचरे को मुलताई अस्पताल लाकर बेच नंबर सहित पैकिंग आदि जांच की गई जिसमें पाया कि यह सरकारी नहीं है जिसके बाद उक्त बायोमेडिकल वेस्ट को निष्पादन के लिए छिंदवाड़ा भेजा जा रहा है।

Betul News Today: रख रखाव के अभाव में नपा की दुकानें जर्जर लेकिन किराया तीन गुना

खतरनाक कचरा कहां से आया इसकी होगी जांच

बीएमओ गजेंद्र मीणा ने बताया कि सड़क के किनारे खतरनाक कचरा कैसे तथा कहां से आया इसकी भी जांच की जाएगी क्योंकि यह बायोमेडिकल वेस्ट इंसानों के साथ ही अन्य प्राणियों के लिए खतरनाक हो सकता है जिसे खुले में नहीं फेंका जा सकता है। बायोमेडिकल वेस्ट का विधिवत निष्पादन कराया जाना आवश्यक है ताकि इस कचरे का किसी पर प्रभाव नहीं पड़े। उन्होंने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

Leave a Comment