Valentines Day Recipe:- वेलेंटाइन वीक में हर कपल अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने की प्लानिंग करता है। इस दौरान लोग डिनर डेट, लंच, ब्रेकफास्ट या स्नैक्स डेट पर जाकर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। साथ ही गिफ्ट और सरप्राइज देकर इस हफ्ते को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, कई लोगों का बजट टाइट होने की वजह से बाहर महंगे कैफे और रेस्टोरेंट जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कम खर्च में अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो घर पर ही टेस्टी डेजर्ट बनाकर शानदार सरप्राइज दे सकते हैं।
घर पर बनाए गए डेजर्ट न सिर्फ हेल्दी और टेस्टी होते हैं, बल्कि इससे हजारों रुपये की बचत भी होती है। बेकरी और रेस्टोरेंट में खर्च होने वाले पैसे बचाकर आप कम बजट में भी अपने वेलेंटाइन को खास बना सकते हैं।
आइए जानते हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट डेजर्ट रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर बनाकर अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

रेड वेलवेट ब्राउनी बनाने के लिए सामग्री
- मिल्क चॉकलेट- 100 ग्राम
- तेल- आधा कप
- दूध- आधा कप
- मैदा- आधा कप
- गेहूं का आटा- आधा कप
- चीनी- तीन चौथाई कप
- बेकिंग पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- वनीला एसेंस-आधा छोटी चम्मच
- रेड फूड कलर- आधा छोटी चम्मच
- चोको चिप्स- एक चौथाई कप
रेड वेलवेट ब्राउनी बनाने की आसान विधि
- मैदा, गेहूं आटा, बेकिंग पाउडर को अच्छे से छानते हुए बाउल में रखें।
- अब गैस में पानी गर्म करने के लिए रखें और एक दूसरे बर्तन में चॉकलेट को रखकर पिघला लें।
- तेल डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें और बाउल को गैस से उतार लें।
- दूध, वनीला एसेंस और रेड फूड कलर मिलाएं।
- अब सूखे मिश्रण को चॉकलेट के घोल में मिलाएं आपका रेड वेलवेट ब्राउनी का घोल तैयार है।
- बेकिंग ट्रे में फॉयल या बटर पेपर लगाकर मिश्रण को फैलाएं, ऊपर से चोको चिप्स से गार्निश करें।
- ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और 25 मिनट तक ब्राउनी को बेक करें।
- तैयार ब्राउनी को पैन से निकालकर ठंडा होने दें, फिर छोटे स्लाइस में काटकर आइसक्रीम के साथ सर्व करें।
Read Also: चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? ट्राय करें मसालेदार कच्चे केले के सुपर क्रिस्पी पकौड़े
अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल और दिल से बनाया हुआ सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर बना ब्रेड केक आपके प्यार को खूबसूरती से बयां कर सकता है.

ब्रेड केक बनाने के लिए सामग्री
- 8 व्हाइट ब्रेड स्लाइस
- 2 कप व्हिपिंग क्रीम
- टूटी फ्रूटी
- 2-3 बूँद वनीला एसेन्स
- 2 चम्मच पिसी चीनी
ब्रेड केक बनाने की विधि
- ब्रेड स्लाइस के ब्राउन पार्ट को काट लें।
- चीनी पाउडर में 2-3 चम्मच पानी मिलाकर सिरप बनाएं।
- व्हिपींग क्रिम को बीटर की मदद से फेंट लें और वनीला एसेंस मिलाकर फ्रिज में रखें।
- दो ब्रेड स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रखकर आधा चम्मच पानी डालकर फैलाएं।
- ब्रेड के स्लाइस में व्हिपींग क्रिम लगाकर टूटी फ्रूटी से सजाएं और थोड़ी देर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।

