शेयरधारकों की हुई बल्ले-बल्ले! प्रति शेयर का ₹110 डिविडेंड, 7 मार्च तक मिलेगा फायदा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Dividend Stocks:- देश की लीडिंग टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले हफ्ते गुरुवार को करंट फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही के अपने फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किए। फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने के साथ ही हीरो ने शेयरहोल्डर्स के लिए भारी डिविडेंड का भी ऐलान किया। ऑटो कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 5 फरवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही कंपनी ने इस 110 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट भी शेयर की थी।

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज आखिरी दिन

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों और अपने शेयरहोल्डरों को दी गई सूचना में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिए जाने वाले इस 110 रुपये के डिविडेंड के लिए बुधवार, 11 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी के शेयर 11 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और 11 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर किसी निवेशक को डिवडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास सिर्फ मंगलवार, 10 फरवरी तक शेयर खरीदने का मौका है।

7 मार्च तक खाते में आ जाएंगे डिविडेंड के पैसे

हीरो मोटोकॉर्प की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पात्र निवेशकों को 7 मार्च या इससे पहले ही डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। बताते चलें कि शेयरहोल्डरों को डिविडेंड के पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक हीरो मोटोकॉर्प के शेयर एनएसई पर 14.00 रुपये (0.24%) की बढ़त के साथ 5770.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 6388.50 रुपये और 52 वीक लो 3344.00 रुपये है। पेज इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 1,15,437.09 करोड़ रुपये है।

Leave a Comment