युवक ने सीने गुदा रखा था पत्नी का नाम
Betul Ki Khabar/चिचोली। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरजना में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंदूरजना निवासी सन्नी पिता गमन कुमरे (23 वर्ष) ने अपने घर में म्याल (छत के हिस्से) में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई संजू कुमरे ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी परिवार के साथ सन्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पड़ोसी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ सन्नी के संबंध हैं, जबकि सन्नी ने कथित रूप से पड़ोसी की पत्नी का नाम अपने सीने पर गुदवा रखा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी थी।
BETUL NEWS: सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति के नाम UGC कानून निरस्त करने का सौंपा ज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह भी पड़ोसी द्वारा सन्नी के साथ मारपीट और झगड़ा किया गया। इससे परेशान होकर सन्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिचोली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है

