Betul Samachar: विद्युत पोल पर 11 केवी लाईन से करंट लगने से कर्मचारी की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                           2 घंटे पोल पर लटका रहा शव, लाईन बदलने के दौरान हुआ हादसा

Betul Samachar/मुलताई। नगर से बिरूल बाजार मार्ग पर स्थित विद्युत पोल पर 11 केवी लाईन बदलने का कार्य कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह देख नीचे कार्य कर रहा दूसरा कर्मचारी बेहोश हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद लगभग 2 घंटे तक पोल पर मृतक का शव लटका रहा जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लटकते शव को नीचे उतारा तथा पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाईन बदलने का कार्य वीटीएल कंपनी के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था जिसके द्वारा विद्युत प्रवाह बंद करने की सूचना देकर प्रवाह बंद कराया गया था। इसके बावजूद काम करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया जिसे बेहद गंभीर लापरवाही बताया जा रहा है। लाईन बंद होने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी सुमारू कुलस्ते 30 वर्ष निवासी मंडला ने जैसे ही काम करना प्रारंभ किया अचानक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर नीचे कार्य कर रहा दूसरा कर्मचारी डालचंद यादव यह देखकर बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि विद्युत प्रवाह बंद होने के बावजूद पोल में कैसे करंट आया यह बड़ी चूक है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Betul Ki Khabar: विवेकानंद वार्ड शीतला माता गली में हुआ भूमिपूजन

Leave a Comment