Accident News/मुलताई। बैतूल रोड पर ड्रीमलैंड सिटी से सटे पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से हो हो गई जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खंती में जा कर रुक गई। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही कार में दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने वाली कार ड्रीमलैंड सिटी निवासी की बताई जा रही है। खंती में उतरी कार के चालक ने घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Betul Samachar: विद्युत पोल पर 11 केवी लाईन से करंट लगने से कर्मचारी की मौत

