अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
Betul Ki Khabar/मुलताई। जमीनी स्तर पर लगातार कार्य करने के बावजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, भोजन बनाने वाले रसोईया, आशा कार्यकर्ता तथा उषा कार्यकर्ताओं सहित कोटवारों को सरकार द्वारा अभी तक सरकारी कर्मचारी नही बनाया गया है। इस मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने प्रभात पट्टन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से उक्त कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य करके सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इसके बावजूद इन्हे अभी तक सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित नही किया गया है। संघ के द्वारा उक्त कर्मचारियों को नियमित शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई है।
Read Also: आजीवन समर्पण निधी अभियान में राजू संत प्रभारी एंव रोशन देशमुख सह प्रभारी मनोनीत

