Betul News Today: बारिश में पुलिया नहीं होने से आवागमन हो जाता था बाधित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                               गेंहूबारसा स्कूल मार्ग पर पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को मिली राहत

Betul News Today/मुलताई। ग्राम गेंहूबारसा में स्कूल मार्ग पर 8 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस निर्माण से गांव के स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सचिव राजाराम साहू ने बताया कि अब पुलिया बनने से मार्ग सुरक्षित और सुगम हो गया है।

उन्होंने बताया कि सरपंच फगनू मसराम, उपसरपंच पूनम आज़ाद एवं जनपद सदस्य प्रदीप उइके की सक्रिय पहल और निगरानी में कार्य समय पर पूरा हुआ। ग्रामीण धनराज इवने ने बताया कि पहले यहां कच्चा रास्ता था, जिससे विशेषकर बारिश के समय लोगों को गिरने का खतरा बना रहता था। कई बार बच्चे और बुजुर्ग कीचड़ और पानी के कारण फिसल जाते थे। पुलिया निर्माण के बाद अब ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है।

Betul Local News- आज होगी श्री राम दरबार एवं शनिदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य गांव की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। पुलिया बनने से न केवल स्कूल मार्ग सुगम हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन में भी सुधार आया है।

Leave a Comment