Tecno Pova Curve 2 5G Launch:- Tecno ने Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च किया है, जो पोवा कर्व 5G का अपग्रेडेड वर्शन है। इसके खास फीचर्स में 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर और 8000mAh की बड़ी बैटरी शामिल हैं। यह फोन कब सेल पर आएगा, इसकी कीमत क्या होगी और इसमें और क्या फीचर्स हैं?
Tecno Pova Curve 2 5G Price in India
इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है. 8 जीबी रैम/256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 29,999 रुपए खर्च करने होंगे है. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.
यह हैंडसेट स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर्स के तहत, कस्टमर्स एलिजिबल बैंक डिस्काउंट के साथ 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. मुकाबले की बात करें तो टेक्नो के इस लेटेस्ट फोन की टक्कर 10000 एमएएच बैटरी वाले लेटेस्ट Realme P4 Power 5G, MOTOROLA Edge 60 Pro जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन्स से होगी.
Read Also: बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
Tecno Pova Curve 2 5G Specifications
- स्क्रीन: डुअल-सिम वाले इस फोन में 6.78 इंच फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है. डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल हुआ है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है. वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए Arm G610 MC2 GPU का इस्तेमाल हुआ है.
- कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.
- बैटरी: 8000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. फोन के साथ कंपनी की तरफ से आपको 45 वॉट वाला चार्जर भी मिलेगा.

