हिंदू युवा मंच ने निकाली त्रिशूल यात्रा
BETUL NEWS/मुलताई। पवित्र नगरी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मरही माता मंदिर में स्थापित होने वाले त्रिशूल का पूजन किया गया। इस दौरान हिंदू युवा मंच द्वारा भव्य त्रिशूल यात्रा निकाली गई। हिंदू युवा मंच के नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि स्थापना के लिए भव्य त्रिशूल का निर्माण किया गया जिसका निर्माण चरण पूर्ण होने के बाद त्रिशूल को गाजे बाजे के साथ लाया गया जिसमें हिंदू युवा मंच के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। त्रिशूल का विधि विधान से पूजन किया गया इसके बाद मंच के सदस्यों ने त्रिशूल कांधों पर रखकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में त्रिशूल घुमाया गया। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा मंच द्वारा अभी तक 12 धार्मिक स्थलों पर त्रिशूल की स्थापना की जा चुकी है। इस वर्ष मसूद रोड पर स्थित जन जन की आस्था का केंद्र मेरी माता मंदिर में त्रिशूल की स्थापना की जा रही है।
Betul News Today: बारिश में पुलिया नहीं होने से आवागमन हो जाता था बाधित

