Cheapest 40 inch Smart TV :- यह सुनकर अच्छा लगा कि अब स्मार्ट टीवी स्मार्टफोन से भी सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 40 इंच का स्मार्ट टीवी 15,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है। यह कारनामा टेक ब्रांड Blaupunkt ने किया है। कंपनी अपना Cyber Sound G2 Series Full HD LED Google TV सिर्फ 13,999 रुपये में बेच रही है। इस सस्ते स्मार्ट टीवी को कहां और कैसे खरीदें, इसकी जानकारी के लिए आप आगे पढ़ सकते हैं।
Blaupunkt स्मार्ट टीवी शॉपिंग साइट Amazon पर 13,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। अगर आप टीवी खरीदते समय Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI करते हैं, तो आपको 7.5% या 1050 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस डिस्काउंट के साथ 40″ स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 12,949 रुपये (13999-1050 रुपये) हो जाएगी। इसी तरह HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 6 महीने की EMI कराने पर 500 रुपये और 9 महीने की EMI कराने पर 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
ब्लाउपंक्ट के 40 इंच वाले स्मार्टटीवी को कंपनी ने 16:9 रेश्यो पर बनाया है। इसमें 1920 x 1080 इंच रेजोल्यूशन वाली फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 60Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। टीवी पैनल में LED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 4000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो आउटपुट प्रदान करता है। बताते चलें कि इस Smart TV में 178डिग्री व्यूइंग एंगल मिलेगा।
यह Cyber Sound G2 सीरीज का टीवी है जो एंड्रॉयड 11 प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Cortex A53 चिप लगाई गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इस टीवी में 1GB RAM के साथ 8GB Memory दी गई है जो ढ़ेरों ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल कर सकती है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी में कई तरह की मीडिया फाइल्स को भी सेव किया जा सकता है।
Read Also: बैटरी खत्म होने का डर खत्म! 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G हुआ लॉन्च !
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB दिए गए हैं जिनके जरिये अन्य डिवाइसेज को भी टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। फास्ट इंटरनेट एक्सेस के लिए यह Google TV डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट करता है जिसके जरिये OTT Apps और वीडियोज़ को बिना रूकावट ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। इस टीवी में Bluetooth और
ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी में Google Assistant और ChromeCast built-in जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे। इनसे टीवी को बोल कर ही कमांड दी जा सकती है और स्मार्टफोन स्क्रीन को सीधे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है। बता दें कि म्यूजिक का मजा लेने के लिए इस टीवी में धमाकेदार 48W Speakers लगाए गए हैं जो डॉल्बी साउंड देते हैं।
यह 3 स्टार पावर कंजप्शन वाला Smart TV है जो कम पावर लेता है, इससे बिजली का बिल कम आएगा। कंपनी इस टीवी के साथ इंस्टॉलेशन मुफ्त दे रही है। वहीं टीवी को दीवार पर टांगने के लिए बॉक्स में वॉल माउंट भी साथ में दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह Smart Android TV 1 साल की वारंटी कें साथ आएगा। वहीं अमेजन से टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 10 दिन की रिप्लेसमेंट भी दे रही है।

