BETUL NEWS/चिचोली। किसानों को खाद वितरण हेतु संचालित ई-टोकन प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर किसानों के प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन तहसीलदार पी एस दीवान को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ई-टोकन प्रणाली का उद्देश्य खाद वितरण में पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना है, किन्तु व्यवहारिक रूप से इसमें कई तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। विशेष रूप से आदिवासी वर्ग के किसानों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विकासखंड में कई गांव ऐसे जहां पर नेटवर्क विहीन गॉव है
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सर्वर बार-बार डाउन होने, इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या, ओटीपी प्राप्त न होने या विलंब से मिलने, भूमि रिकॉर्ड या आधार लिंक न होने से पंजीयन में त्रुटियां, सीमित स्लॉट के कारण टोकन न मिल पाना, पोर्टल पर स्टॉक उपलब्ध दिखने के बावजूद केंद्र पर खाद उपलब्ध न होना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन एवं डिजिटल जानकारी के अभाव में किसानों को निजी ऑपरेटरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
Read Also: शिवरात्रि मेले में खूनी संघर्ष: डीजे के पास विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
प्रतिनिधियों ने मांग की कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऑफलाइन अथवा ऑन-द-स्पॉट टोकन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, वास्तविक स्टॉक की जानकारी केंद्र पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, प्रत्येक किसान को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायत निवारण के लिए प्रभावी हेल्पलाइन एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए। साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की ज्ञापन सौपते समय किसान नेता अखिलेश आर्य अक्कु पटेल , पूर्व पार्षद रुपेश आर्य सरपंच सोनू धुर्वे अन्य लोग मौजुद रहे

