50 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली । क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र श्री तप श्री बाबा आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन उपरांत 52वें वर्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक भंडारे में लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को हवन यज्ञ पूर्णाहुति आरती के पश्चात कन्या भोज, ब्राह्मण भोज के बाद भंडारे की शुरुवात

52 वर्षों से अनूठी परंपरा कायम
यह भंडारा पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी विशेष पहचान रखता है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां वृक्षों के पत्तों से बनी पारंपरिक पत्तलों में भोजन परोसा जाता है। पिछले 52 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही यह परंपरा पर्यावरण जागरूकता और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु एक साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हैं, जो सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है।
एक माह पूर्व से शुरू होती हैं तैयारियां भंडारे की तैयारियां लगभग एक माह पूर्व से प्रारंभ हो जाती हैं भंडारे के एक दिन पूर्व से बड़े-बड़े कडाव ,गांजो प्रसादी बनना शुरू हो जाती है सभी भक्तो के स्वप्रेरणा से रसोई, प्रसाद निर्माण, पत्तल व्यवस्था, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित संचालन की व्यापक तैयारियां की जाती हैं। भंडारे कार्यक्रम के दौरान संगीतमय में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायको ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए ।

बाबा के भक्त सदन आर्य, ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव तप श्री बाबा आश्रम मे शिव पुराण एवं भागवत कथा कार्यक्रम अनवरत जारी है लोगों मे बाबा के प्रति बडी आस्था है यहा बहुत बड़ा भंडारा होने लगा है लोग स्वयं प्रेरित होकर यहां भंडारे में खूब सेवा कार्य करते हैं और खूब धर्म का लाभ अर्जित करने का प्रयास करते हैं भक्त बड़े सच्चे मन और समर्पण भाव से कार्य करते हैं पिछले 5 दशकों से यह क्रम चल रहा है ।

Read Also: विशाल भंडारा, एक दिन पूर्व से बडी-बड़ी भट्टी में बन रहीं पूड़ियां

भंडारे में वरिष्ठ भाजपा नेता राजा ठाकुर, सामाजिक संगठन से जुड़े राजीव खंडेलवाल, प्रवीण गुगनानी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, ज्योतिषाचार्य कातू दीक्षित, रमेश मिश्रा, आश्रम मे प्रसादी लेने पहुंचे

Leave a Comment