Betul Ki Khabar: चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली । गुरुवार को चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं ओम ध्वज यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत यज्ञ-हवन के साथ प्रथम दिवस की शुरुआत वेद मंत्रो के वातावरण में शुभारभ हुआ। कलश यात्रा नगर के बाजार चौक आर्य समाज भवन से शुरू होकर दुर्गा दास चौक बस स्टैंड होते हुए यज्ञ स्थल पहुची ।
19 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित इस यजुर्वेद महापुराण कार्यक्रम में वैदिक विद्वान डॉ. योगेंद्र याज्ञिक (यज्ञ ब्रह्मा), भजन उपदेशक आचार्य अमृता आर्या एवं स्वामी ऋतस्पति के सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है।

सुधीर आर्य ने बताया कि यजुर्वेद महापुराण आयोजन के दौरान वेद कथा पाठ प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं यजुर्वेद पारायण महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 11:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संपन्न होगा। चार दिवसीय इस वैदिक अनुष्ठान का समापन 22 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

Leave a Comment