Betul News: सात दिनों में हटाना होगा अतिक्रमण अन्यथा प्रशासन सख्ती से करेगा कार्रवाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
ताप्ती नदी प्रवाह क्षेत्र के सात किलोमीटर में कच्चा एवं पक्का अतिक्रमण करने वाले 21 लोगों बेदखली एवं अर्थदंड के आदेश

Betul News/मुलताई। ताप्ती प्रवाह क्षेत्र के सात किलोमीटर तक कच्चा एवं पक्का अतिक्रमण करने वाले 21 लोगों को तहसीलदार द्वारा बेदखली के आदेश देते हुए अर्थदंड की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सात दिनों में स्वयं अतिक्रमण हटाने का कहा गया है अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ताप्ती प्रवाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विगत 2 सालों से ताप्ती भक्तों के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली है।

डीके कालभोर ने बताया कि बहुत लंबे समय से माँ ताप्ती नदी, मन्दिर,कुंड एवं परिक्रमा मार्ग सहित मन्दिरो की भूमियों पर अनेक लोगो द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ है। नदियों को नालों में तब्दील किया गया है मन्दिरो को रिकार्डो से गायब कर दिया गया है। मुलताई विकास योजना को गायब कर रखा है राजपत्र को विलोपित किया हुआ है। जिससे मप्र सरकार का ध्यान मूलतापी उद्गम स्थल से हट गया जिससे हमारे क्षेत्र का विकास ही रुक गया खत्म हो गया था लेकिन अब विकास की उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

सात दिन में हटाना होगा अतिक्रमण

ताप्ती नदी के प्रवाह मार्ग एवं ताप्ती कुंड का सीमांकन 2025 में हुआ था जिसमे तहसीलदार न्यायालय में आदेश कर अतिक्रमणकारियों को बेदखली के एवं अर्थदंड का आदेश किया गया है। इसके साथ ही सात दिन में अर्थदंड देकर अतिक्रमण स्वयं हटाने का कहा गया है, अन्यथा सात दिन बाद शासन स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा।

Betul Ki Khabar: चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

21 लोगों को जारी किया नोटिस

तहसीलदार द्वारा 21 लोगों को बेदखली एवं अर्थ दंड का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में
बृजभूषण पिता रामकिशोर जायसवाल,चंद्रशेखर पिता डोमाजी सोनी मुलताई,पंकज पिता हरिनाथ भार्गव निवासी मुलताई,रामप्रसाद पिता बाज्या जाति पंवार,कौशल्या पति रमेश पंवार मुलताई,राजेन्द्र कुमार पिता सत्यनारायण खण्डेलवाल निवासी मुलताई,हरिराम पिता बाबूराम पंवार निवासी मुलताई,भगवान पिता केशोराव कुम्भारे निवासी मुलताई,तपतेश्वर मंदिर संचालक शोभित पिता अभय भार्गव निवासी मुलताई,जगमोहन पिता अमरचंद अग्रवाल मुलताई, दिलीप पिता धनलाल यादव निवासी मुलताई,सत्यनारायण मदिर सर्वराकार सौरभ कुमार पिता उमेश कुमार भार्गव मुलताई,संजय राजू पिता रामराव पाटनकर निवासी मुलताई, नगरपालिका परिषद मुलताई, अनुप दीपक पिता विरेन्द्रनाथ भार्गव निवासी मुलताई,
बसंतराव पुरूषोत्तम भाउराव अशोक पिता रामू महतकर निवासी मुलताई,श्रमादेवी पति सत्यनारायण अग्रवाल निवासी मुलताई,पवन, प्रदीप संदीप पिता शेषराव सोलंकी निवासी मुलताई,अरूण, तरूण पिता मूलचंद सोलंकी निवासी मुलताई,मंगलमूर्ती पिता अंच्छाराम सोलंकी निवासी मुलताई,उत्तमराव पिता अंच्छाराम सांलकी निवासी मुलताई का नाम शामिल है।

गजानन मंदिर की संपत्ति निजी नहीं सार्वजनिक

छोटे तालाब के पास गजानन महाराज मन्दिर परिसर जो कि दो मंजिला है उसे शासन द्वारा संजय राजू पाटनकर की संपत्ति बताकर अतिक्रमण किया जाना बताया गया है जबकि वह भवन सार्वजनिक होकर बाहर से आने वाले ताप्ती भक्तों के शत प्रतिशत उपयोग में आ रहा है जो ताप्ती नगरी में वर्तमान समय में भक्तनिवास का काम कर रहा है जहां तीर्थ यात्री रात में निशुल्क रुककर मां ताप्ती की पूजा अर्चना करते है। सप्ताह में तीन दिन रविवार मंगलवार एवं गुरुवार को निशुल्क भंडारा प्रसादी बीते कई वर्षों से भक्तों के लिए संचालित किया जा रहा है । शिवरात्री के अवसर पर एक सप्ताह का अखंड भंडारा संचालित होता हैं जिससे हजारों शिव भक्तों को सुविधाएं और निःशुल्क रुकने की व्यवस्था मिलती हैं। ऐसी स्थिति में भवन प्रभावित होने से ताप्ती भक्तों को नगर में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Comment