Betul News Today- मेन रोड तक पसरा बाजार, हो सकती है गंभीर दुर्घटना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                        भारी वाहनों के आवागमन के बीच रोड से सटकर बैठते हैं सब्जी विक्रेता

Betul News Today/मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर साईं मंदिर के पास मंगलवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है जो धीरे धीरे बढ़कर मुख्य मार्ग तक आ गया है। ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से सटकर ही सब्जियों की दुकानें लग रही है जहां ग्राहक वाहन खड़े कर खरीदी कर रहे हैं ऐसी स्थिति में कभी भी भारी वाहन की चपेट में लोग आ सकते हैं। पूर्व में मंगलवार साप्ताहिक बाजार के पास ही दो गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि सब्जी खरीदने वाले ग्राहक भी रोड से सटकर ही वाहन खड़े कर रहे हैं जिसके कारण मंगलवार सुबह से ही मुख्य मार्ग के पास भीड़ नजर आने लगती है। हालांकि बाजार स्थल खासा बड़ा है तथा वर्तमान में किसानों द्वारा सब्जियां लाने से आंगनवाड़ी तक बाजार लग रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता रोड के किनारे ही दुकानें लगा रहे हैं जहां ग्राहकों की भी खासी भीड़ नजर आती है।

नगर पालिका द्वारा नही की जा रही कार्रवाई

मंगलवार बाजार में बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता मुख्य मार्ग से ही सटकर सब्जियों की दुकानें लगाकर धंधा कर रहे हैं वहीं नगर पालिका द्वारा ऐसे विक्रेताओं को मुख्य मार्ग से हटाया भी नही जा रहा है। साईं मंदिर ट्रस्ट के चिंटू खन्ना ने बताया कि नियमानुसार बाजार मुख्य मार्ग से अंदर बाजार स्थल परिसर में लगना चाहिए। लेकिन रोड से सटकर बैठने में अच्छा धंधा होने की नीयत से अधिकांश लोग सीधे सड़क के पास ही दुकानें लगा रहे हैं जिससे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता। उन्होने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के रोड से सटकर बैठने से ग्राहक भी वाहन उसी के पास खड़े कर रहे हैं जिससे रोड पर कई बार बाजार के दौरान ट्रेफिक जाम की स्थिति बन रही है। नगर पालिका द्वारा उक्त व्यापारियों को मुख्य मार्गी के पास से छुटट्टाकर बाजार परिसर में बैठाना आवश्यक है।

Read Also: सैन्य सम्मान के साथ ग्राम कोल्हिया में शहीद बालाराम उईके को नम आंखों से दी अंतिम बिदाई

सब्जियों की आवक से बढ़ी किसानों की संख्या

वर्तमान में सब्जियों की पैदावार अधिक होने से बड़ी संख्या में किसान सब्जियां लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। मंगलवार बाजार में पूर्व की अपेक्षा अभी सब्जियां लेकर बैठे किसानों की भारी तादाद देखी जा सकती है। किसानों ने बताया कि अधिकांश जगह पर सब्जी व्यापारियों द्वारा बड़ी दुकानें लगाने से वे मार्ग के किनारे सब्जियां लेकर बैठते हैं। उन्होने बताया कि बाजार परिसर बड़ा होने के बावजूद किसानों को बैठने की जगह नही मिलती इसलिए जिसे जहां जगह मिलती है बैठ रहा है। किसानों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बाजार परिसर में ही व्यवस्थाएं बना दी जाए तो किसानों को मार्ग से संटकर नही बैठना पड़ेगा।

मार्ग तक खड़े रहते हैं वाहन, हो सकता है हादसा

मंगलवार बाजार में मुख्य मार्ग तक दो पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं तथा मंगलवार के दिन बाजार के कारण सुबह से लेकर रात तक वाहनों के खड़े रहने से आवागमन भी प्रभावित होता है। पूर्व में कई बड़े वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी है। ऐसी स्थिति में यदि बाजार के दिन कोई बड़ा वाहन अनियंत्रित हो गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्राहकों ने बताया कि मंगलवार बाजार के पास पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नही होने से अधिकांश लोग पेट्रोल पंप परिसर अथवा मार्ग के किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं। उन्होने बताया कि जब नगर पालिका बाजार वसूली कर रही है तो बाजार में व्यवस्थाएं बनाना भी आवश्यक है।

Leave a Comment