Betul Samachar: मिष्ठान्न भंडार के उपरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा तफरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, बड़ी घटना टली

Betul Samachar/मुलताई। नगर के मुख्य मार्ग पर फव्वारा चौक के पास स्थित मिष्ठान्न की दुकान पर सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर स्थित मां ताप्ती बीकानेर मिष्ठान्न भंडार की दूसरी मंजिल पर सुबह 9 बजे अचानक आग की लपटें वहां से गुजरने वाले लोगों को नजर आई। बताया जा रहा है कि उक्त दुकान में कचोरियां तलते समय गैस सिलेंडर के पाईप से रिसाव होने से आग लगी और भड़क गई। इधर लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी वहीं आग बुझाने का प्रयास भी किया जिससे फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने से नीचे मुख्य दुकान को किसी प्रकार की क्षति नही पहुंची वहीं आजू बाजू की दुकानों को भी कोई नुकसान नही हुआ। बताया जा रहा है कि समय रहते फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी।

Read Also: भव्य निशान यात्रा, श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार के साथ भजनों की प्रस्तुति

Leave a Comment