Betul Daily News: विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                     ग्राम करपा में एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Betul Daily News/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम पंचायत करपा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार समापन हुआ। 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चले इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया। समापन अवसर पर विशेष रूप से ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ के तहत कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।

सामाजिक चेतना की जगाई अलख अलख

एनएसएस प्रभारी प्रकाश कुमार गीते ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण, बाल संरक्षण, साइबर क्राइम से बचाव, स्वास्थ्य सुरक्षा और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों के प्रति सचेत करना था। सात दिनों तक चले इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ग्रामीण पृष्ठभूमि और जमीनी हकीकत को करीब से जानने का अवसर मिला ग्राम सरपंच राजू हजारे के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने ग्रामीणों को बांटे कपड़े के थैले ये कपड़ो के थैले महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पुराने कपड़ों से बनाए गए थे । उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें। सरपंच पूरे समय स्वयंसेवकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गतिविधियों में शामिल रहे।

Read Also: सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में तहसील टीम 11 बनी विजेता, अधिवक्ता टीम 11 उपविजेता रही

प्रतिभाशाली स्वयंसेवक हुए सम्मानित

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया, डॉ. बी.आर. बारस्कर और प्रो. तारा बारस्कर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य ने शिविर में कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं ग्रामीण बच्चो को जिननो मनमोहक दी उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के दौरान महिला इकाई अधिकारी डॉ. ममता राजपूत, प्रो. प्रियंका भोपाते और डॉ. रविशंकर शुक्ल ने भी प्रेरणादायक व्याख्यान दिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शिविर के अंतिम दिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व स्वयंसेवक अभिषेक हुरमादे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं महाविद्यालयीन स्टाफ मौजूद था।

Leave a Comment