सड़क निर्माण से उड़ रही धूल, 18Km मार्ग पर राहगीरों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   दो सालों से चल रहा है सड़क निर्माण का कार्य

Betul Ki Khabar:- चिचोली से भीमपुर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाई जा रही 18 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। अधूरे निर्माण कार्य और सड़क पर डाली गई लाल मिट्टी के कारण लगातार धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। दिनभर वाहनों की आवाजाही से सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते। इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अचानक सामने वाहन आ जाने से टक्कर की स्थिति बन जाती है।

उड़ती धूल का असर केवल सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि हिडली गाव सिपलाई आदर्श दनोरा नसीराबाद गांवों के घरो पहुंच रहा है। ग्रामीणों को सांस संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है।

Read Also: धूमधाम से निकली स्वच्छता के जनक संत गाडगे बाबा की पालकी यात्रा

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उईके ने आरोप लगाया है कि सडक निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है सड़क पर और नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। यदि समय रहते सड़क का कार्य पूर्ण नहीं किया गया और धूल नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Comment