वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का उत्साह

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Betul Daily News/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय मुलताई में मंगलवार वार्षिक स्नेह सम्मेलन का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिन महाविद्यालय परिसर में खेलकूद और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सरिया ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक तारा बारसकर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत होने वाली सभी विधाओं और प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए। सम्मेलन के प्रथम दिवस पर विभिन्न रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी दौड़ , बैडमिंटन, कब्बडी, शतरंज, केरम, और रस्साकसी प्रमुख आकर्षण रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ नरेंद्र कुमार हनोते, डॉ दीपिका पीपरदे, डॉ. भीमराव बारस्कर, डॉ विनय कुमार राठौर, श्री विजय कुमार पहाड़े, प्रो दिलीप कुमार धाकड़े, डॉ वर्षा ठाकरे, डॉ अनुज डोनीवाल, डॉ टी.एम नागवंशी, डॉ रविशंकर शुक्ल, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो पूजा देशमुख, प्रो कृष्णा नरवरे एवं समस्त स्टाफ तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Betul Samachar News: सहकारी दुग्ध संघ द्वारा विवाह में कन्या को दी 11 हजार की राशि

Leave a Comment