Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे – 

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Realme C83 5G India Launch Date :- Realme का नया बजट स्मार्टफोन रियलमी C83 5G ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है। कंपनी की C सीरीज़ का यह फ़ोन पिछले साल लॉन्च हुए C73 5G का अपग्रेड है।

Realme C83 5G Launch Date in India

कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस फोन को 7 मार्च दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. न सिर्फ कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बल्कि Flipkart पर भी इस फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है, इससे एक बात तो साफ है कि ये फोन लॉन्च के बाद कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Realme C83 5G की भारत में कीमत और कलर ऑप्शन

Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme C83 5G भारत में तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज, 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल है। देश में इन वेरिएंट्स की मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) क्रमशः 13,499 रुपए, 14,499 रुपए और 17,499 रुपए बताई जा रही है। मॉडल नंबर RMX5256 वाला Realme C83 5G ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में मिल सकता है।

Read Also: 7000mAh बैटरी और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर वाला 5G फोन हुआ लॉन्च !

Realme C85 5G से कम होगी कीमत

यदि लीक रिपोर्ट में बताई गई कीमत सही साबित होती है तो आने वाले Realme C83 5G की कीमत मार्केट में Realme C85 5G से नीचे रह सकती है, जिसे नवंबर 2025 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 16,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में पिछले साल के Realme C73 5G के अपग्रेड के साथ आने की संभावना है।

Realme C73 5G के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो कि 720×1,604 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह MediaTek Dimensity 6300 SoC पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग भी है। इसमें धूल और छींटों से बचने के लिए IP64 रेटिंग है।

Leave a Comment