Betul Ki Taja Khabar: धौल गाँव में जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। चिचोली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धौल में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिसके कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप बनी हुई है।

ग्राम धौल के ग्रामीण मुकेश यादव, गंगाराम एवं शिवप्रसाद ने बताया कि बिजली नहीं होने से खेती-किसानी के कार्य और घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग से सामूहिक हित को देखते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई योगेश अहिरकर से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Betul Local News: पूज्य शंकराचार्य धर्म की रक्षक है पंडित राजेंद्र कृष्ण शरण

Leave a Comment