महाविद्यालय में आयोजित स्नेह सम्मेलन में हो रहे विभिन्न कार्यक्रम
Betul Samachar/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन के दूसरे दिन परिसर कलात्मक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।कलात्मक अभिरुचि सर्वांगीण विकास का आधार प्राचार्य कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कलात्मक गतिविधियों का छात्र जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक विधाओं के प्रति रुचि होना अति आवश्यक है। यह गतिविधियाँ छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं।

वरिष्ठ प्राध्यापक तारा बारस्कर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य रूप से डॉ. नरेंद्र कुमार हनोते, डॉ. दीपिका पिपरदे, डॉ. भीमराव बारस्कर। डॉ. विनय कुमार राठौर, विजय कुमार पहाड़े, प्रो. दिलीप कुमार धाकड़े डॉ. वर्षा ठाकरे, डॉ. अनुज डोनीवाल, डॉ. टी.एम. नागवंशी डॉ. रविशंकर शुक्ल, प्रो. प्रकाश गीते, प्रो. उमेश कुमार सालवंशी प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. कृष्णा नरवरे। सम्मेलन के दूसरे दिन विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया और संपूर्ण स्टाफ ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
Read Also: हिंदू विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच हुआ लगभग 50 किन्नरों का घर वापसी संस्कार

