Crime News: युवक ने प्रेमिका से दबाव बनाकर ऐंठे पांच तोले सोने के जेवर, बाद में मुकरा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                       शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर किया प्रकरण दर्ज, चार गिरफ्तार एक फरार

Crime News/मुलताई। प्रेमजाल में फंसाकर आमला बोड़खी निवासी युवक ने मुलताई में एक युवती से दबाव बनाकर पांच तोले सोने के आभूषण ऐंठ लिए बाद में जब आभूषण मांगे तो युवक मुकर गया। पूरे मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक महिजा सहित पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि युवती ने अपने स्वजनों के साथ मुलताई थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह बीएससी द्वितिय वर्ष की छात्रा है जो पिछले चार वर्षों से प्रज्ञान पिता देवानंद बांदीवार निवासी बोड़खी आमला के संपर्क में थी जो उसका मित्र था। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2015 को प्रज्ञान ने पैसे की आवश्यकता बताकर उससे सोने के जेवर मांगे। आरोपी ने मोटर साइकल गिरवी होने और कर्ज चुकाने की बात कहकर मदद की गुहार लगाई।

Read Also: महावीर वार्ड में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, वार्डवासियों को मिलेगी राहत

इस पर युवती ने अपने नानाजी के घर तिरोजी से दो मंहगे जेवर लगभग पांच तोले के हार और सुहाग पोत उसे दे दिए। बाद में जब युवती ने शादी का हवाला देकर जेवर वापस मांगे तो युवक टाला मटोली करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि बार बार मांगने के बाद भी प्रज्ञान ने जेवर वापस नही किए तो इसकी जानकारी स्वजनों को दी। युवती की शिकायत पर पुलिस द्वारा प्रज्ञान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसके साथ ही शुभम पिता विजय सोनपुरे निवासी बोड़खी आमला, मालती पति विजय सोनपुरे निवासी बोड़खी आमला, तथा सराफा संचालक मुकेश पिता दिनेश सोनी तथा प्रतिक पर प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें चार आरोपी को जहां गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया वहीं आरोपी प्रतिक अभी फरार बताया जा रहा है।

Leave a Comment