पी एच ई विभाग की लापरवाही से ग्राम पंचायत हिवरखेड़ के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने कलेक्टर से की शिकायत

Betul News Today/मुलताई। ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में पी एच ई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से नल जल योजना के पाइप लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है । ग्राम के अन्दर की मुख्य गलियों में वाल्व के गढ्ढे खोद के रख दिये गए हैं जिसमें नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। पानी पाइप लाइन से घरों के नलों में जा रहा है जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी से गांव में बीमारी फैलने का अंदेशा है। गांव के कचरा धोटे ने बताया की होली चौक पर उसके घर के पास विगत एक माह से गड्ढा खुदा हुआ पड़ा है। गड्ढा गहरा होने से रात में दुर्घटनाएं हो रही है तथा छोटे बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। विभाग के इंजिनियर एवं ठेकेदार को बार बार बोलने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूरे मामले में ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े को अवगत कराया गया। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि पी एच ई विभाग के ई ई बघेल को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा कार्यवाही नहीं करने से कलेक्टर को शिकायत की गई है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि पी एच ई विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को परेशानी उठाना पड़ रहा है।

Read Also: ग्राम घाट पिपरिया के आर्यमान सिंह रघुवंशी बने सिविल जज, प्रथम प्रयास में 7वीं रैंक

Leave a Comment