सेवानिवृत्त होने के बाद घोड़े पर सवार होकर निकले खेल शिक्षक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   विद्यार्थियों ने गाजे बाजे के साथ नाचते गाते ससम्मान घर पहुंचाया

Betul Daily News/मुलताई। सांदीपनी स्कूल में खेल शिक्षक के पद पर सेवानिवृत्त हुए महेश खत्री को विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार शाम गाजे बाजे के साथ घोड़े पर बिठाकर ससम्मान घर पहुंचाया गया। इस दौरान जगह जगह शिक्षक खत्री का लोगों ने स्वागत किया। स्कूल परिसर से निकली सम्मान रैली में विद्यार्थियों सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। सेवानिवृत्त हुए शिक्षक महेश खत्री ने बताया कि उन्होने अपने जीवन के 40 वर्ष शाला को दिए हैं तथा खेलों में विद्यार्थियों के माध्यम से अनेक उपलब्धिया हासिल करते हुए बेहरत खिलाड़ी दिए हैं। उन्होने बताया कि यह शाला परिवार एवं विद्यार्थियों का अपार स्नेह है कि सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा भावभीनी बिदाई शानदार तरीके से दी गई। उन्होने बताया कि इस अवसर पर वे प्रसन्न भी हैं तथा यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक भी है जब वे 40 वर्ष तक शाला को सेवाएं देकर अब सेवामुक्त हो रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां जगह जगह आतिशबाजी की वहीं शिक्षक को पुष्पहार पहनाकर मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत भी किया गया।

Read Also: पी एच ई विभाग की लापरवाही से ग्राम पंचायत हिवरखेड़ के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

Leave a Comment